राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे

राजस्थान से छह नेताओं को मिली राष्ट्रीय सचिव की कमान

राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने गुरुवार देर रात राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी कर राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश के तीनों सह-प्रभारी चिरंजीव राव, ऋतिक मकवाना और पूनम पासवान को हटाकर चार नए सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं राजस्थान से छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर रात राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी कर राजस्थान इकाई में सियासी भूचाल ला दिया। प्रदेश के तीनों सह-प्रभारी—चिरंजीव राव, ऋतिक मकवाना और पूनम पासवान को एक झटके में छुट्टी दे दी गई। दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अब विश्व विजय सिंह, पलक वर्मा, मनोज बागड़ी और पोरलक खारते को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान से छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इनमें हेम सिंह शेखावत और डूंगर राम गेदर नए चेहरे हैं, जबकि धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, जगदीश जांगिड़ और रेहाना रियाज को दोबारा मौका मिला। वहीं दिव्या मदेरणा, संजना जाटव और विजय जांगिड़ की सूची से छुट्टी हो गई। नए सचिवों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और अशोक गहलोत ने हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि यह बदलाव पार्टी को और मजबूत बनाएगा। सवाल यह है—क्या यह फेरबदल राजस्थान कांग्रेस की जमीनी हकीकत बदल पाएगा या सिर्फ दिल्ली का सजावटी कदम साबित होगा?

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा...
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे
पंचायत चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना शुरु, 419 पंचायत समितियों के 7,508 वार्डों पर भी हो रही है मतों की गिनती
पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता
'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार