करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता की घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा के अनुसार, इस घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता और जघन्य अपराध की घटना पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे राजस्थान को शर्मसार करने वाली है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में प्रदेश की बहन-बेटियों, खासकर दलित महिलाओं के खिलाफ लगातार ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। 

उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रदेश की बेटियां कब तक इस दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी और सरकार कब अपनी जवाबदेही समझेगी। कमजोर सरकार के कारण अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही पीड़िता को बेहतर उपचार, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करे।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट