रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे

रूस-बहरीन की पहली गोलमेज बैठक

रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे
रूसी आपातकालीन मंत्रालय (इमरकॉम) के प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव अपने प्रतिनिधिमंडल की पहली आधिकारिक यात्रा पर बहरीन पहुंचे हैं। इस दौरान वह बहरीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा और गृह मंत्री शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से बातचीत करेंगे।

मनामा। रूसी आपातकालीन मंत्रालय (इमरकॉम) के प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर बहरीन पहुंचे हैं। इमरकॉम के अनुसार, कुरेनकोव बहरीन के राजा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा और बहरीन के गृह मंत्री शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा के साथ बातचीत करेंगे। वह बहरीन के राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र का दौरा भी करेंगे और 'राष्ट्रीय नागरिक आपातकालीन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा बहरीन के पुलिस प्रमुख, तारिक बिन हसन अल हसन से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, इमरकॉम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रूस-बहरीन की पहली गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां वह आपातकालीन प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह रूस के इमरकॉम प्रतिनिधिमंडल की बहरीन की पहली यात्रा है। इससे पहले श्री कुरेनकोव ने मास्को में बहरीन के राजदूत अहमद अब्दुल रहमान अल साती से मुलाकात की थी। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम एवं उनसे निपटने के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं तथा रूसी प्रतिनिधिमंडल की आगामी यात्रा पर चर्चा की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे रूस-बहरीन के बीच बढ़ेगा आपातकालीन सहयोग, इमरकॉम प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव मनामा पहुंचे
रूसी आपातकालीन मंत्रालय (इमरकॉम) के प्रमुख अलेक्जेंडर कुरेनकोव अपने प्रतिनिधिमंडल की पहली आधिकारिक यात्रा पर बहरीन पहुंचे हैं। इस दौरान...
ऊर्जा नेटवर्क विस्तार में नीमराना बनेगा बड़ा केंद्र, 6,000 एमवीए सब-स्टेशन से हरियाणा-एनसीआर को मिलेगी बिजली
भाजपा ने ब्यावर जिला परिषद सदस्य ज्योति चौहान और पति को थमाया नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब
परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें
सिपेट में कल से जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक, 3 दिन होगा पेट्रोरसायन तकनीक पर मंथन
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव : विधायक अशोक चांदना सहित 12-13 लोगों पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज