परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें

25 साल तक सीटें बरकरार रखने की मांग

परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें
रिसीमन विधेयक पर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने शर्त रखी है कि संसद में तमिलनाडु का मौजूदा प्रतिनिधित्व प्रतिशत बरकरार रहे और अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में बदलाव न हो।

नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने इसके लिए दो अहम शर्तें रखी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके चाहती है कि संसद में तमिलनाडु के मौजूदा प्रतिनिधित्व का प्रतिशत बरकरार रखा जाए और अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव न हो।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने हाल ही में इस मुद्दे पर डीएमके नेतृत्व से संपर्क किया था। इसके जवाब में पार्टी ने अपनी मांगें सामने रखीं। डीएमके का मानना है कि 2027 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होने से दक्षिणी राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु का संसदीय प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। लोकसभा में डीएमके के 22 और राज्यसभा में 8 सांसद हैं। इधर, सीपीएम ने भी डीएमके से परिसीमन पर अपना रुख स्पष्ट करने और दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा करने की अपील की है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें परिसीमन बिल पर NDA को DMK का समर्थन! संसद में साथ आने को तैयार, केंद्र के सामने रखीं दो बड़ी शर्तें
रिसीमन विधेयक पर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने...
सिपेट में कल से जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक, 3 दिन होगा पेट्रोरसायन तकनीक पर मंथन
खोले के हनुमान मंदिर में 29 नवंबर को अन्नकूट महाप्रसादी, राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव : विधायक अशोक चांदना सहित 12-13 लोगों पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
आखिर क्यों वांगचुक ने किया लेह प्रशासन के समक्ष शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार? वजह जान हो जाएंगे हैरान
नैनवां विवाद पर भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- सत्ता स्थायी नहीं होती
Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की मार, 4 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी