भाजपा ने ब्यावर जिला परिषद सदस्य ज्योति चौहान और पति को थमाया नोटिस, 5 दिन में मांगा जवाब
पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट देने और वीडियो जारी करने का आरोप
जयपुर। ब्यावर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की एक वोट से हार के बाद पार्टी ने अपने ही जिला परिषद सदस्य ज्योति चौहान और उनके पति अभिषेक चौहान को अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दोनों से पांच दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा की ओर से 26 नवंबर को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि जिला प्रमुख चुनाव के दौरान अभिषेक चौहान ने एक रिकॉर्डिंग वीडियो सार्वजनिक किया था। इसमें भाजपा को चुनाव में हराने की बात कही गई थी। पार्टी ने आशंका जताई है कि ज्योति चौहान ने मतदान के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं दिया, जिसके चलते पार्टी को एक वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
नोटिस में कहा गया है कि वीडियो सार्वजनिक कर पार्टी की रीति-नीति और अनुशासन का उल्लंघन किया गया है। यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी नोटिस में दोनों को पांच दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर यह माना जाएगा कि उन्हें आरोपों पर कुछ नहीं कहना है। आरोपों को स्पष्ट रूप से आरोप ही रखेंनोटिस पाने वालों की भूमिका अलग करेंहेडिंग को अधिक असरदार बनाएं।

Comment List