राम-कृष्ण के व्यापारी भाजपा वाले, हम पुजारी... प्रमोद तिवारी का हमला

देश में बेरोजगारी चरम पर

राम-कृष्ण के व्यापारी भाजपा वाले, हम पुजारी... प्रमोद तिवारी का हमला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वे तथ्यात्मक हैं।

प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वे तथ्यात्मक हैं। उन्होंने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं का चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम और कृष्ण की व्यापारी है, जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग उनके पुजारी हैं। अपने गृह जनपद प्रयागराज पहुंचे प्रमोद तिवारी कहा कि देश इस समय सबसे बड़ी बेरोजगारी का सामना कर रहा है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। राहुल गांधी अमेरिका में राजनीतिक भाषण देने नहीं गए थे, बल्कि वहां भारत की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के बयान कोएंटी इंडिया प्रोपेगेंडा बता रही है, जबकि कांग्रेस देश की वास्तविक आर्थिक चुनौतियों को सामने रखने का प्रयास कर रही है। तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और धार्मिक स्थलों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब भगवान कृष्ण के नाम पर कमल खिलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं का चुनावी इस्तेमाल बताते हुए कहा कि इससे ज्यादा बेशर्मी कुछ नहीं हो सकती।

 

Read More देवउठनी एकादशी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कई जगह पर जाम के हालात 

Read More बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान