भाजपा सरकार के 3 साल, सड़क हादसे घटाने के लिए 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

खराब आईटीएमएस कैमरे बदले जाएंगे

भाजपा सरकार के 3 साल, सड़क हादसे घटाने के लिए 15 दिन चलेगा विशेष अभियान
भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत 8 दिसंबर से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

जयपुर। भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत 8 दिसंबर से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर लगे इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरों की जांच की जाएगी। खराब कैमरों को ठीक कराया जाएगा, जबकि कम गुणवत्ता वाले कैमरों को बदला जाएगा। जिन स्थानों पर कैमरों की जरूरत है, वहां नए कैमरे भी लगाए जाएंगे।

डीजीपी ट्रैफिक के अनुसार तेज गति सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रही है। इसके बावजूद हाईवे पर वाहनों की गति जांचने के लिए प्रदेश में मात्र 47 इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध हैं। इसे देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है कि हाईवे पर प्रत्येक 50 किलोमीटर की दूरी पर एक इंटरसेप्टर वाहन तैनात हो। इसके साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद