संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में

आपातकाल से लेकर राहुल गांधी तक पर साधा निशाना

संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में
संविधान दिवस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान से खिलवाड़ करने वाली पार्टी की संविधान रक्षा की बात बेतुकी है। उन्होंने आपातकाल, निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त करने, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद और कैबिनेट के फैसले फाड़ने जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान के अपमान को लेकर कांग्रेस खुद कटघरे में खड़ी है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान दिवस पर गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि जो पार्टी संविधान के साथ खिलवाड़ करने के कारण खुद कटघरे में है वह संविधान रक्षा की बात करती है तो यह बहुत बेतुका लगता है। चौहान ने यहां संविधान दिवस पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का अपमान कर उसे कुचलने का काम किया है। उसने संविधान की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। संविधान का अपमान करना, उसे कुचलना और उसकी हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विरोधियों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है लेकिन सच यही है कि वह खुद कटघरे में खड़ी है। कांग्रेस के लिए संविधान का अपमान करना या हत्या करना अपराध नहीं है क्योंकि यह उसके डीएनए का हिस्सा है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की है। आपातकाल के दौरान उसने डेढ़ लाख से अधिक लोगों को जेलों में बंद करने का काम किया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खुद को प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए अपनी चुनावी जीत को न्यायिक समीक्षा से बाहर करने का प्रयास किया था। यही नहीं संविधान की रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस ने 100 से अधिक निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया है, जिनमें से लगभग 50 सरकारें अकेले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भंग की गईं थीं। कांग्रेस ने निर्वाचित सरकारों को कपड़ों की तरह बदला।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान निर्वाचित सरकार के ऊपर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद बैठाई गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के फैसले को पार्टी नेता राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से फाड़कर फेंक दिया था। श्री गांधी कि यह कार्रवाई तत्कालीन प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट का अपमान था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है और संविधान के अपमान के लिए आज वह खुद कटघरे में खड़ी है।

Read More चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया

Post Comment

Comment List

Latest News

संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में संविधान दिवस पर शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान की हत्या करना पार्टी के डीएनए में
संविधान दिवस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान से खिलवाड़ करने...
अभिजीत और महिपाल के तूफानी अर्धशतक, राजस्थान सुपरलीग में बंगाल पर 6 विकेट से शानदार जीत 
Voice of Youth : कमांड का गुलाम है रोबोट, मरीज के मन को नहीं पढ़ सकता
सपा की उम्मीदवारों की सूची से बिगड़ी गठबंधन की बात, इमरान मसूद बोले- सहयोगी हैं, भिखारी नहीं
दर्शक हर तरह के हीरो को पसंद करते हैं, सूरज बड़जात्या देते हैं सबसे सच्चा और निर्मल नायक : आयुष्मान खुराना
पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का किया स्वागत, प्रदेश में वैज्ञानिक नवाचार और तकनीकी विस्तार पर चर्चा