चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया

20 नवंबर की दोपहर को तट से टकराएगा चक्रवात 'अक्वान'

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' के 20 नवंबर को तट से टकराने से पहले ओडिशा तट पर समुद्र बेहद अशांत हो गया है। पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) ने छह नौकाओं पर सवार 54 मछुआरों को ईक्यू-2 बर्थ पर सुरक्षित शरण दी है। आईएमडी ने गंजाम और पुरी में जलभराव तथा 21 नवंबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है।

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान 'अक्वान' के तट से टकराने से पहले ओडिशा तट पर समुद्र में अशांत से लेकर अत्यंत अशांत परिस्थितियों के बीच पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) ने मछली पकड़ने वाली छह नौकाओं पर सवार 54 मछुआरों को अपने ईक्यू-2 बर्थ पर सुरक्षित शरण दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को जारी अपने ताजा बुलेटिन में चेतावनी दी कि गुरुवार सुबह से दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में लहरें ऊंची से बहुत ऊंची उठेंगी और यह स्थिति 20 नवंबर को दोपहर के आसपास चक्रवात के तट से टकराने (लैंडफॉल) तक बनी रहेगी। उत्तरी ओडिशा तट पर भी समुद्र की स्थिति बिगड़ने की आशंका है, जबकि चक्रवात के तट से टकराने तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अत्यंत खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

आईएमडी ने खगोलीय ज्वार से 0.5 से एक मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठने की चेतावनी दी है, जिससे चक्रवात के तट से टकराने के दौरान गंजाम और पुरी जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। मछुआरों को 19 से 21 नवंबर तक ओडिशा तट और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में तथा 21 नवंबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, पीपीए के अध्यक्ष सुशांत कुमार पुरोहित ने कहा कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और मछुआरा समुदाय को सहायता प्रदान करने के लिए बंदरगाह अधिकारी चौबीसों घंटे सतर्कता बरत रहे हैं और मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।आईएमडी ने ओडिशा के सभी बंदरगाहों को स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या-3 (एलसी-III) फहराने की भी सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध  सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध 
जयपुर उत्तर की सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में त्वरित...
इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
प्रो. मीता माथुर बनीं राजस्थान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, संघर्ष के बाद योग्यता को मिला सम्मान  
भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता