साइबर अटैक नहीं तो फिर क्यों ठप हुआ माइक्रोसॉफ्ट? आउटलुक-टीम्स बंद होने की सामने आई वजह

12 नवंबर की देर रात शुरू हुई खराबी

साइबर अटैक नहीं तो फिर क्यों ठप हुआ माइक्रोसॉफ्ट? आउटलुक-टीम्स बंद होने की सामने आई वजह
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में 12 नवंबर की देर रात आई वैश्विक तकनीकी खराबी से दुनियाभर में आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 ठप हो गए, जिससे बैंकिंग, सरकारी दफ्तर और उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट चार्ल्स लैमन्ना ने साइबर हमले की अटकलों को खारिज करते हुए सर्वर लोड और हेल्थ चेक विफलता को मुख्य कारण बताया है।

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई वैश्विक रुकावट से दुनियाभर में कामकाज प्रभावित हो गया है। 12 नवंबर की देर रात शुरू हुई इस तकनीकी खराबी के चलते आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 के कई अन्य टूल्स ने काम करना बंद कर दिया। इसका असर निजी कंपनियों के साथ बैंकिंग, सरकारी विभागों और अदालतों पर भी पड़ा है। कई जगह उड़ान सेवाएं भी प्रभावित होने की खबरें हैं।

आउटेज के बाद सोशल मीडिया पर साइबर अटैक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट के अनियंत्रित होने जैसी अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट चार्ल्स लैमन्ना ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे इस घटना के पीछे दुर्भावनापूर्ण गतिविधि या साइबर हमले की पुष्टि हो।

सर्वर पर बढ़ा लोड बना परेशानी की वजह

कंपनी की शुरुआती जांच में सामने आया कि इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से में सर्वर की उपलब्धता कम होने से बाकी सर्वरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ गया। ऑटोमेटेड हेल्थ चेक में विफलता के कारण कुछ सर्वर काम करना बंद कर गए थे। इससे कनेक्टिविटी संबंधी समस्याएं पैदा हुईं।

Read More इजरायल की संसद में किसे मिलेगी कौन-सी कुर्सी? संसद के प्रमुख पदों पर बनी सहमति

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि सेवाओं को बहाल करने के लिए किए गए शुरुआती बदलाव उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहे हैं। कंपनी अब वैकल्पिक उपायों से सर्वर क्षमता और ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधारने में जुटी है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, खराबी के दौरान करीब 1.30 लाख यूजर्स ने समस्याओं की शिकायत की।

Read More शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की