आईडीबीआई बैंक निजीकरण मामला: कांग्रेस ने बैंक बनाए, केंद्र सरकार ने लूटे, जानें क्या-क्या बोले राहुल? 

कांग्रेस और मौजूदा सरकार की नीतियों की तुलना

आईडीबीआई बैंक निजीकरण मामला: कांग्रेस ने बैंक बनाए, केंद्र सरकार ने लूटे, जानें क्या-क्या बोले राहुल? 
आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उद्योग बढ़ाने के लिए सार्वजनिक संस्थान बनाए, जबकि मौजूदा सरकार उन्हें बेच रही है। उन्होंने रणनीतिक विनिवेश का विरोध कर रहे बैंक कर्मचारियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार पर देश के विकास के लिए बनाए गए सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बेचने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस और मौजूदा सरकार की आर्थिक नीतियों के अंतर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने देश के उद्योग धंधों को खड़ा करने के लिए संस्थानों का निर्माण किया, वहीं वर्तमान सरकार उन्हें बेचने में लगी है।

विनिवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के समय में आईडीबीआई बना देश का उद्योग खड़ा करने के लिए। केंद्र  के समय में पहले बोली देखी गई, फिर दाम तय हुआ। सरकार के निजीकरण अभियान पर सीधा तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की, कांग्रेस के समय में बैंक बनते थे, और अब के समय में बिकते हैं। रणनीतिक विनिवेश के कारण अनिश्चितता का सामना कर रहे बैंक कर्मचारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने उनके संघर्ष का समर्थन किया और कहा, मैं आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा