दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
नैस्डैक और S&P 500 में भी जोरदार बढ़त
भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की तेज बढ़त के बाद गुरुवार को सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty 12 अंक फिसलकर 25,213 के करीब कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, मुनाफावसूली से निफ्टी 24,800 तक फिसल सकता है, जबकि अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो दिन की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty करीब 12 अंक गिरकर 25,213 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे बाजार में हल्की गिरावट की आशंका है। बुधवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में तेजी रही।
LKP सिक्योरिटीज के विश्लेषक वत्सल भुवा के अनुसार, निफ्टी में मुनाफावसूली के चलते करेक्शन आ सकता है। इसके 25,000 से 24,800 तक फिसलने की संभावना है, जबकि 25,500 पर मजबूत रेजिस्टेंस रहेगा।
उधर, अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। डाउ जोन्स 250 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक 1.6 और S&P 500 में 1.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। एशियाई बाजारों में जापान और दक्षिण कोरिया में उतार-चढ़ाव रहा, जबकि ताइवान का बाजार 0.75 प्रतिशत गिर गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Nov 2026 12:02:58
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...

Comment List