अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?

82 जोड़ी वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों में सबसे अधिक यात्रा अवधि वाली बनेगी यह सेवा

अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु से और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलुरु जंक्शन से भारत की सबसे लंबी अवधि वाली बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। 15 नवंबर से नियमित रूप से चलने वाली यह ट्रेन 13 घंटे 20 मिनट में सफर तय करेगी और औसत गति के लिहाज से देश की सबसे धीमी वंदे भारत होगी।

बेंगलुरु। भारत की सबसे लंबी अवधि वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरु से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलुरु जंक्शन से इसे रवाना करेंगे। दोनों स्टेशनों से एक साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे धीमी वंदे भारत सेवा भी होगी। इसकी औसत गति बेंगलुरु से मडगांव की दिशा में 54 किलोमीटर प्रति घंटा और वापसी में 53 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 15 नवंबर से बेंगलुरु और मंगलुरु, दोनों स्टेशनों से शुरू होंगी। कोंकण रेलवे ने उद्घाटन से पहले ट्रेन का समय-सारिणी भी जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 26655 बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन से गोवा के मडगांव स्टेशन तक चलेगी। वापसी में यही ट्रेन संख्या 26656 के रूप में संचालित होगी। इस मार्ग पर ट्रेन के कुल 12 ठहराव होंगे। इनमें श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, काबका पुत्तूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी, कुंदापुरा, बिंदूर, मुरुडेश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार शामिल हैं।

यशवंतपुर से मडगांव जाने वाली ट्रेन संख्या 26655 सुबह 7.35 बजे रवाना होगी और रात 8.55 बजे मडगांव पहुंचेगी। इस तरह यात्रा में कुल 13 घंटे 20 मिनट लगेंगे। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26656 मडगांव से सुबह 8.20 बजे रवाना होगी और रात 9.15 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में 12 घंटे 55 मिनट लगेंगे। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन संचालित होगी।

बेंगलुरु-मडगांव-बेंगलुरु मार्ग पर चलने वाली यह ट्रेन देश में संचालित 82 जोड़ी वंदे भारत चेयर कार सेवाओं में सबसे अधिक यात्रा अवधि वाली सेवा होगी। औसत गति के लिहाज से भी यह देश की सबसे धीमी वंदे भारत ट्रेन होगी।

Read More मोदी ने देश को दिया नया टारगेट, विकसित भारत के लिए मांगा साथ, बोले- नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ें आगे

Post Comment

Comment List

Latest News

विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विकसित राजस्थान और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान प्रगति, समृद्धि और परिवर्तन के नए...
राहुल गांधी की हिम्मत कैसे हुई? तेलंगाना के मुद्दों पर केटीआर ने कांग्रेस को घेरा
शुरुआती कारोबार में रुपये की 7 पैसे की बढ़त, डॉलर के मुकाबले 94.05 के स्तर पर खुला
कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग का रास्ता साफ, सरकार ने लागू किए नए नियम 
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव  
अब गोवा जाना होगा और भी आसान! PM Modi आज करेंगे भारत की सबसे लंबी अवधि वाली "वंदे भारत ट्रेन" का उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: कार पर पलटा ट्रेलर, एक की मौत; 3-4 लोग घायल