त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा

सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी बॉक्स हटाने वापस लौटा भाजपा उम्मीदवार

त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
त्रिपुरा के खोवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष समीर दास पर 'नो-स्मोकिंग' जोन में सिगरेट पीने से रोकने पर एक चाय की दुकान में तोड़फोड़ करने और महिला से अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। नगर निकाय चुनावों से पहले हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अगरतला। त्रिपुरा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खोवाई जिलाध्यक्ष समीर दास पर शनिवार की रात चाय की एक दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है, जिससे आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। दुकान की मालकिन ने उन्हें अपनी दुकान में धूम्रपान करने से रोका तो श्री दास और उनके साथी हिंसक हो गए। महिला के अनुसार दुकान के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो बाद में दुकान में तोड़फोड़ और नुकसान तक पहुंच गई। आरोपों के मुताबिक समीर दास अपने साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव देबबर्मा और जिला समिति के कोषाध्यक्ष सागर देब (जो खोवाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं) के साथ चाय पीने के लिए उस दुकान में गए थे।

इस समूह ने 'नो-स्मोकिंग' नियमों की अनदेखी करते हुए सिगरेट पीना शुरू कर दिया। दुकान की मालकिन ने उनके पास जाकर उनसे अंदर धूम्रपान न करने का अनुरोध किया। उन्होंने दुकान के नियमों का हवाला देते हुए उनसे बाहर जाने या धूम्रपान के लिए कोई दूसरी जगह खोजने को कहा। कहा जा रहा है कि सागर देब तो थोड़ा दूर चले गए लेकिन समीर दास को यह बात नागवार गुज़री और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि समीर दास ने महिला को धमकाते हुए पूछा, क्या तुम्हें पता है कि मैं कौन हूं? इस तरह एक साधारण सी बात ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया।

विवाद और बढ़ गया, जिसकी वजह से दुकान का फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान मालिकों का दावा है कि तोड़फोड़ की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। आरोप है कि समीर दास, उनके ड्राइवर और 'सानू' नाम के एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर दुकान के अंदर कई चीज़ों को नुकसान पहुंचाया। अंत में वे सभी लोग वहां से चले गए। उनके जाने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। दुकानदार ने बताया कि कुछ ही देर बाद श्री सागर देब वापस दुकान पर आया और उसने सीसीटीवी कैमरे के बॉक्स को हटाने की कोशिश की, ताकि घटना की रिकॉर्डिंग में बाधा डाली जा सके। इस घटना को लेकर इलाके में काफी प्रतिक्रिया हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने कहा है कि पार्टी इस मामले की जांच करेगी और उचित कदम उठाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट