जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण में सजेगी सितारों की महफिल, सिमी गरेवाल और विशाल भारद्वाज समेत जुटेंगे दिग्गज
नोबेल विजेताओं और वैश्विक हस्तियों की होगी शिरकत
जयपुर। गुलाबी नगरी एक बार फिर दुनिया भर के साहित्यकारों, कलाकारों और विचारकों की मेजबानी के लिए तैयार है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण में इस बार सिनेमा, संगीत और साहित्य जगत की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें मशहूर रेस्तरां संचालक राहुल अकरकर, अभिनेत्री सिमी गरेवाल और फिल्मकार विशाल भारद्वाज प्रमुख हैं। इनके अलावा गायिका रेखा भारद्वाज, लेखक जीत थायिल, अभिनेता जॉय सेनगुप्ता और कवि रंजीत होस्कोटे भी शामिल होंगे। फेस्टिवल के आगामी संस्करण का विशेष प्रीव्यू मुंबई के द क्वोरम में आयोजित किया गया।
इस दौरान टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक और फेस्टिवल निर्माता संजॉय के. रॉय ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में आयोजन में 50 लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं और 8 हजार से ज्यादा लेखक, वक्ता व कलाकार इससे जुड़ चुके हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां पहुंचेंगी। इनमें नोबेल विजेता ओल्गा तोकार्चुक, सुधा मूर्ति, अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो और अक्षता मूर्ति शामिल हैं। फेस्टिवल का आयोजन 14 से 18 जनवरी 2027 तक होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होगा।

Comment List