जेडीए ने 72.56 लाख किए जब्त, रेरा ने ब्याज सहित लौटाने के दिए आदेश

योजना में भूखंड नीलामी के बाद जमा कराई थी 15 फीसदी राशि

जेडीए ने 72.56 लाख किए जब्त, रेरा ने ब्याज सहित लौटाने के दिए आदेश
रेरा ने बड़ा झटका दिया है। सी-स्कीम में भूखंड आवंटन निरस्त कर लीजधारक के 72.56 लाख रुपए जब्त करने की कार्रवाई को अनुचित माना गया है। रेरा ने जेडीए को पूरी रकम 10.95 फीसदी सालाना ब्याज सहित 45 दिन में लौटाने के आदेश दिए हैं। नीलामी के वक्त योजना की रजिस्ट्रेशन स्थिति भी लैप्स थी।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने सी-स्कीम की एक आवासीय योजना में भूखंड आवंटित करने के बाद लीजधारक की जमा कराई 72.56 लाख रुपए की राशि जब्त कर ली। लीजधारक ने जमीन के एक हिस्से पर न्यायालयीन रोक और बैंक से ऋण नहीं मिलने का हवाला देकर शेष राशि जमा कराने में असमर्थता जताई थी, लेकिन जेडीए ने आवंटन निरस्त कर दिया। अब राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने जेडीए की इस कार्रवाई को अनुचित मानते हुए पूरी राशि 10.95 फीसदी सालाना ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। राशि लौटाने के लिए 45 दिन की समयसीमा तय की गई है।

योजना की स्थिति लैप्स

जेडीए ने दिसंबर 2023 में इस योजना के भूखंड संख्या-5 (कॉर्नर) की ई-नीलामी की थी। परिवादी अरविंद कुमार शर्मा ने 1.21 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से बोली लगाई। कुल कीमत 4.83 करोड़ रुपए तय हुई। उन्होंने 9.67 लाख रुपए ईएमडी और 62.90 लाख रुपए अतिरिक्त जमा कराए। लेकिन रेरा ने पाया कि नीलामी के समय योजना की रजिस्ट्रेशन स्थिति लैप्स श्रेणी में थी और पूर्णता प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं था।

ब्याज सहित लौटाने होंगे  72.56 लाख 

Read More लोकभवन पहुंचीं मंत्री मंजू बाघमार, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने जेडीए की आवंटन निरस्तीकरण और राशि जब्ती की कार्रवाई को अनुचित माना। प्राधिकरण को 72,56,463 रुपए 10.95 फीसदी सालाना ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं। ब्याज प्रत्येक जमा राशि की तारीख से भुगतान तक देना होगा।

Read More बानसूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात एएम-8584 गिरोह के सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 14 हथियार बरामद 

Tags: JDA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश