झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर में पुलिस गश्त व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर पुलिस को 10 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। रविवार को करधनी थाना परिसर में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। ये वाहन झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 पुलिस थानों को सौंपे गए हैं।

जयपुर। राजधानी में पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर पुलिस को 10 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। रविवार को पुलिस थाना करधनी परिसर में आयोजित समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। ये वाहन झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 पुलिस थानों को उपलब्ध कराए गए हैं।

इस दौरान मंत्री कर्नल राठौड़ ने कहा कि जयपुर पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि नए वाहनों से थाना क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ेगी। साथ ही अपराध नियंत्रण तथा आपात परिस्थितियों में मौके पर त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने की क्षमता मजबूत होगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन प्रदीप मोहन शर्मा, डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण सहित जयपुर पश्चिम जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Read More सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर में पुलिस गश्त व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर पुलिस को 10 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। रविवार...
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह