जयपुर के मैरिज गार्डन में कैंची से जानलेवा हमला, युवक एसएमएस में भर्ती 

खाने के रंग की डिब्बी उठाने पर शुरू हुई कहासुनी

जयपुर के मैरिज गार्डन में कैंची से जानलेवा हमला, युवक एसएमएस में भर्ती 
जयपुर के ज्योति नगर थाना इलाके स्थित एक मैरिज गार्डन में शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने कैंची से वार कर तंदूर कारीगर आमीर अहमद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खाने के रंग की डिब्बी उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद फूल सजावट कर्मी गोपाल ने वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक एसएमएस अस्पताल में भर्ती है।

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक शादी वाले गार्डन में शनिवार की रात दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने गुस्से में कैंची निकालकर दूसरे के पेट में घोंप दी। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय आमीर अहमद शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका का रहने वाला है और शादी के कार्यक्रमों में तंदूर लगाने का काम करते हैं। शनिवार शाम वे अपने सहयोगी अंसार और मोहम्मद ग्यास के साथ एक मैरिज गार्डन पहुंचे थे।

वहां फूलों की सजावट का जिम्मा गोपाल नामक व्यक्ति के पास था। रात करीब आठ बजे काम के दौरान गोपाल ने खाने में इस्तेमाल होने वाले रंग की डिब्बी उठा ली। इस छोटी-सी बात पर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई, जो जल्दी ही झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर गोपाल ने हाथ में पकड़ी कैंची से आमीर के पेट में दो बार वार कर दिया। वार इतने जोरदार थे कि आमीर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आमीर को तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस जांच में जुटी है और हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट