शोकसभा में चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा: 21 लोग झुलसे, गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग

ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर पाया काबू

शोकसभा में चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा: 21 लोग झुलसे, गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बाढ़मिलकपुर (रसनाली) गांव में शनिवार सुबह एक शोकसभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते ही रिसाव कर रहे सिलेंडर में आग भड़क उठी, जिससे टेंट व दरी जल गए। हादसे में 21 लोग झुलस गए, जिनमें 15 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

जयपुर। घर में शोकसभा चल रही थी। करीब 50 लोग दिवंगत के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान रसोई में चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, घर के चौक में रखे सिलेंडर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां लगा टेंट व दरी भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में शोकसभा में शामिल 21 लोग झुलस गए। इनमें 15 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है, जबकि छह घायलों का कोटपूतली जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाढ़मिलकपुर (रसनाली) गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अस्सी साल के जयराम कसाना का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार सुबह उनके घर पर शोकसभा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 50 महिला.पुरुष मौजूद थे। यहां पहुंची खबरों के अनुसार घर के चौक में एक तरफ  गैस सिलेंडर रखा था, जिसमें गैस का रिसाव हो रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी दौरान घर की एक महिला ने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट