वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर नहीं होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने दिया बड़ा भरोसा
ASDD श्रेणी के मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर भरोसा दिलाया है कि मतदाता सूची की सभी खामियों को दूर किया जाएगा और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।
आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम पिछली सूची में थे, लेकिन नई ड्राफ्ट सूची से हट गए हैं, वे कानूनी कार्रवाई के डर के बिना फॉर्म-6 के जरिए दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उनका किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत नहीं होना जरूरी है।
आयोग ने ASDD श्रेणी में रखे गए मतदाताओं तक पहुंचने की भी बात कही है। इसके अलावा 6 नवंबर को राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता वर्तमान निवास स्थान पर गणना फॉर्म जमा कर सकें। जिनका पता नहीं बदला है, वे देरी का कारण बताते हुए हस्ताक्षरित फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Comment List