बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

19-20 नवंबर को एन्नोर व कुड्डालोर के बीच टकराने का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे दबाव में बदल गया है, जिसके सोमवार तक चक्रवाती तूफान 'अक्वान' और 17 नवंबर को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। मौसम विभाग इसकी गति पर नजर रख रहा है, जबकि इसके 19-20 नवंबर के आसपास तट से टकराने और भारी बारिश कराने का अनुमान है।

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और सोमवार को इसके चक्रवाती तूफान 'अक्वान' में तब्दील होने के आासार है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह जारी विशेष बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह आज सुबह 5:30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में केंद्रित था। यह अंडमान द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, तमिलनाडु के चेन्नई से 860 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 1,040 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से 1,160 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

विभाग के अनुसार, गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कल बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी मध्य तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 17 नवंबर को इसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण की सूची में ईरान की ओर से सुझाए गए नाम के अनुसार इस तूफान का नाम 'अक्वान' रखा जाएगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक इस मौसमी प्रणाली की दिशा और गति पर लगातार नजर रख रहे हैं, ताकि इसके तट से टकराने के संभावित स्थान का पता लगाया जा सके। इस बीच, निजी मौसम ब्लॉगर हेमचंदर ने कहा कि इस मौसमी प्रणाली के पश्चिम दिशा में बढ़कर उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर जाने का अनुमान है। इससे उत्तर-पूर्वी मानसून फिर सक्रिय हो सकता है और चेन्नई सहित आसपास के उत्तरी तथा उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने अनुमान जताया कि यह तूफान 19 नवंबर की रात या 20 नवंबर की सुबह एन्नोर और कुड्डालोर के बीच तट से टकरा सकता है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान यह मौसमी प्रणाली और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकती है। अगले 36 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान 'अक्वान' और अगले 48 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। अगले 24 से 36 घंटों तक इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उसके बाद कल तथा परसों दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ठहरने का अनुमान है। इसके बाद यह पश्चिम दिशा में मुड़कर उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है।

Read More इजरायल की संसद में किसे मिलेगी कौन-सी कुर्सी? संसद के प्रमुख पदों पर बनी सहमति

हेमचंदर ने कहा, इसके 19 नवंबर की रात या 20 नवंबर की सुबह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में एन्नोर और कुड्डालोर के बीच तट से टकराने के आसार है। उन्होंने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराने के बावजूद इसके तेज हवाओं से विनाश करने के बजाय अधिक बारिश कराने वाला तूफान बनने का अनुमान है। इसके पीछे अनुकूल ग्रहीय तरंगों की स्थिति, समुद्र की सतह का अत्यधिक अनुकूल तापमान और हवा की गति तथा दिशा में बदलाव की अनुकूल परिस्थितियां बताई गई हैं। मौसम विभाग के सूत्रों ने कहा कि तूफान की दिशा और हवा का रुख ही इसके तट से टकराने के संभावित स्थान का निर्धारण करेंगे।

Read More भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ

पंद्रह अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत के बाद से बंगाल की खाड़ी में लगातार बनने वाला यह चौथा कम दबाव का क्षेत्र है। यह बंगाल की खाड़ी में लगातार बनने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान भी होगा। इससे पहले भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के तट से टकराए थे लेकिन उनका तमिलनाडु के तट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। संभवतः पहली बार बंगाल की खाड़ी में लगातार चार मौसमी प्रणालियां बनी हैं। इनमें पहले कम दबाव के क्षेत्र को छोड़कर दूसरे और तीसरे सिस्टम भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गए थे। अब चौथे सिस्टम के भी पहले चक्रवाती तूफान और फिर भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इस तरह लगातार तीसरा चक्रवाती तूफान बनने की स्थिति भी पहली बार देखने को मिल सकती है।

Read More आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट