जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 

हर शुक्रवार सफाई, रविवार को ड्राई डे, डेंगू-मलेरिया रोकने की पहल

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों के परिसरों, छतों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।

जयपुर। डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को चिकित्सा संस्थानों के परिसरों, छतों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों सहित विभिन्न स्थानों पर जमा पानी खाली करवाकर मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को खत्म किया गया। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने कहा कि डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए पानी का ठहराव रोकना और नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

उन्होंने सरकारी कार्यालयों और चिकित्सा संस्थानों में प्रत्येक शुक्रवार विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करने तथा आमजन से हर रविवार ड्राई डे मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है। कूलर, टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर और अनुपयोगी बर्तनों में जमा पानी मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है। इसलिए सप्ताह में कम से कम एक दिन पानी खाली कर इन स्थानों को सुखाना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की