15 नवंबर को मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा दिवस, विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
थीम ‘रिमेंबर, सपोर्ट, एक्ट’ रखी
जयपुर। प्रदेश में 15 नवंबर को सड़क सुरक्षा दिवस के साथ विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर हर साल आयोजित होने वाले इस दिवस की इस वर्ष की थीम ‘रिमेंबर, सपोर्ट, एक्ट’ रखी गई है। इस अवसर पर सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और सामाजिक संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रदेशभर में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और पीड़ित परिवारों के सहयोग का संदेश दिया जाएगा। सभी विभागों और संस्थाओं को आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट 30 नवंबर तक भेजना अनिवार्य किया गया है।

Comment List