ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का आश्वासन दिया

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना
ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा विभाग की पिछले करीब तीन साल की उपलब्धियों का विस्तार से ब्यौरा दिया।

जयपुर। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा विभाग की पिछले करीब तीन साल की उपलब्धियों का विस्तार से ब्यौरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था में हुए बड़े बदलावों को रेखांकित किया। नागर ने कहा कि प्रदेश के हर उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और सभी को बेहतर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। दिवाली के मौके पर बिजली की पूरी व्यवस्थाएं कर ली गईं, ताकि कोई उपभोक्ता अंधेरे में न रहे। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा क्षमता में हुई वृद्धि, कृषि कनेक्शनों में इजाफा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधार जैसे कार्यों का जिक्र किया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान सरकार के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया और विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने तथा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे राज्य इस क्षेत्र में देश में अग्रणी बना है। प्रेस वार्ता में ऊर्जा सचिव समेत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का आश्वासन दिया।⁠

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना
ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा विभाग...
शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट
15 नवंबर को मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा दिवस, विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश
जाकिर नाइक की 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' को बड़ा झटका, केंद्र सरकार ने बढ़ाया पांच साल और प्रतिबंध
दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 137 स्पेशल ट्रेनें, 971 ट्रिप से यात्रियों को मिली राहत
20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह