20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह

शुरू होंगे विवाह सहित मांगलिक कार्य

20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह
देवउठनी एकादशी का पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाएगा। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

जयपुर। देवउठनी एकादशी का पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाएगा। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:16 बजे शुरू होगी, जिसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी के साथ सृष्टि के संचालन और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ माना जाता है।

तुलसी-शालिग्राम विवाह का विशेष महत्व

देवउठनी एकादशी के अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन होगा। सनातन परंपरा में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है। महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली और परिवार की मंगलकामना के लिए तुलसी पूजन करती हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं तुलसी के पौधे का आकर्षक शृंगार कर उन्हें चुनरी ओढ़ाती हैं। इसके बाद रोली से आंगन में चौक बनाकर भगवान विष्णु के चरणों के प्रतीकात्मक चिह्न अंकित किए जाते हैं। तुलसी और शालिग्राम की पूजा-अर्चना के साथ विवाह की रस्में निभाई जाती हैं। शाम को पूजन और रात्रि जागरण के बाद प्रात: शंख, घंटा आदि बजाकर भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा भी निभाई जाती है।

एकादशी पर इन नियमों का रखें ध्यान

Read More दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मांस-मदिरा से दूर रहना, क्रोध और वाद-विवाद से बचना तथा ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और मन को शांत रखते हुए भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।

Read More दीपावली पर रणथम्भौर से खुशखबरी... बाघिन T-125 कैमरा ट्रैप में शावक के साथ दिखी

दान-पुण्य का भी है विशेष महत्व

Read More समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च

देवउठनी एकादशी पर व्रत-पूजन के साथ दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया जाता है। मान्यता है कि विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए केसर, केला और हल्दी का दान करना शुभ फलदायी होता है। श्रद्धालु सुबह स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तथा एकादशी की कथा सुनते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह
देवउठनी एकादशी का पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे और...
सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 
Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को बदलेगा मौसम, 16 से गिरेगा तापमान
राजस्थान में 31,555 करोड़ की 12 विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाएं संचालित, 25,602 करोड़ की 6 नई परियोजनाएं पाइपलाइन में 
पीसीसी चीफ डोटासरा पहुंचे फोर्टिस, विधायक शिमला नायक के पति की स्वास्थ्य जानकारी ली
राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात 
कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा