रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई

रणथम्भौर-I क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़कर पहुंची 63

रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 अपने शावक के साथ नजर आई है। यह बाघिन का तीसरा लिटर है। वन विभाग ने शावकों की वास्तविक संख्या की पुष्टि के लिए कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इस नई वृद्धि के साथ रणथम्भौर-I में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 63 हो गई है।

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के रणथम्भौर-I क्षेत्र के लाहपुर इलाके में बाघिन T-93 अपने एक शावक के साथ विचरण करती हुई नजर आई। बाघिन T-93 का यह तीसरा लिटर (प्रसव) है। इस सुखद दृश्य से रणथम्भौर में बाघों के कुनबे में एक और नई पीढ़ी के जुड़ने के संकेत मिले हैं। डीसीएफ़ मानस सिंह का कहना है कि प्रारंभिक रूप से बाघिन के साथ एक शावक दिखाई दिया है, हालांकि शावकों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। शावकों की सही संख्या की पुष्टि के लिए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। कैमरा ट्रैप में प्राप्त तस्वीरों के विश्लेषण के बाद ही शावकों की वास्तविक संख्या प्रमाणित की जा सकेगी।

बाघिन एवं उसके शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। फील्ड स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने तथा बाघिन एवं शावकों के प्राकृतिक विचरण में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। बाघिन T-93 के साथ शावक की उपस्थिति रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों के प्रजनन एवं संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत है। इससे रणथम्भौर टाइगर रिजर्व-I में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 63 हो गई है।रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण, सतत निगरानी एवं सुरक्षित वन्यजीव प्रबंधन के प्रयास निरंतर जारी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान की शानदार उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए...
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू
दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई
ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड