पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल: खड़गे एवं राहुल आज करेंगे इंसाफ रैली को संबोधित, SIR सहित इन मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की तैयारी

मालवा क्षेत्र से 'आप' सरकार को सीधी राजनीतिक चुनौती

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल: खड़गे एवं राहुल आज करेंगे इंसाफ रैली को संबोधित, SIR सहित इन मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की तैयारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब के संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव में आयोजित 'इंसाफ रैली' को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले में हो रही यह विशाल रैली 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।

संगरूर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पंजाब कांग्रेस की ओर से संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव आयोजित इंसाफ रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह, पार्टी प्रभारी सचिन पायलट सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस की ओर से तैयारियां की जा रही थीं। पार्टी ने इसमें एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। पंजाब के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा समर्थकों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। रैली स्थल पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस रैली का मुख्य उद्देश्य पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। इसमें नशे की समस्या, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, धान खरीद और पंजाब के अधिकारों जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। राजनीतिक दृष्टि से भी यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके माध्यम से कांग्रेस पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। संगरूर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला भी है। ऐसे में यहां आयोजित इस रैली पर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से विशेष नजर रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान