किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट

सीआरपीएफ के घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के एक दिन बाद हुई इस घटना पर उन्होंने शहीदों के साहस को नमन किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट व दृढ़ है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के घात लगाकर की गई गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद किश्तवाड़ में दो बहादुर एसपीओ के शहीद होने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ है। आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई देश की रक्षा करने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति कायम रखने के सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट किश्तवाड़ में एसपीओ की शहादत पर खरगे ने जताया दुख, बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों की गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की शहादत...
लेखा संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग की सख्ती बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यमुक्त 
जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच