कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी

आठ जिला परिषदों में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी
राजस्थान की 37 जिला परिषदों को बुधवार को नए जिला प्रमुख मिलेंगे। 23 परिषदों में कांग्रेस को, पांच में भाजपा को और एक में रालोपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि आठ परिषदों में किसी को बहुमत नहीं है। इन त्रिशंकु परिषदों में निर्दलीय सदस्य किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे, जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

जयपुर। राजस्थान की 37 जिला परिषदों को बुधवार को नए जिला प्रमुख मिलेंगे। जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी जिला परिषद मुख्यालयों पर आज मतदान होगा। इन चुनावों में कहीं कांग्रेस का पलड़ा भारी है तो कहीं भाजपा को बहुमत के दम पर अपनी जीत का भरोसा है। वहीं, आठ जिला परिषदें ऐसी हैं, जहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में इन परिषदों में निर्दलीय और अन्य दलों के सदस्य किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।

जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणामों ने प्रदेश की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। 37 में से 23 जिला परिषदों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। इसके मुकाबले भाजपा महज पांच जिला परिषदों में ही बहुमत हासिल कर सकी है। एक जिला परिषद में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) को बहुमत मिला है। शेष आठ जिला परिषदों में भाजपा और कांग्रेस दोनों बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। इन परिषदों में जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला निर्दलीय और अन्य दलों के सदस्यों के रुख पर निर्भर करेगा।

इन नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है। खास तौर पर भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के बाद पंचायती राज चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। अब जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, कांग्रेस जिला परिषदों में मिले बहुमत को जिला प्रमुख की कुर्सियों में बदलने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला उन आठ जिला परिषदों में देखने को मिलेगा, जहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। यहां निर्दलीय सदस्यों की भूमिका निर्णायक होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इन सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। इन परिषदों में राजनीतिक जोड़-तोड़, मान-मनुहार और बाड़ेबंदी का खेल भी देखने को मिल सकता है। एक-एक सदस्य का वोट जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला कर सकता है।

Read More जेडीए ने 72.56 लाख किए जब्त, रेरा ने ब्याज सहित लौटाने के दिए आदेश

अब सबकी निगाहें मतदान पर टिकी हैं। बहुमत वाली परिषदों में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका को राजनीतिक दल हल्के में नहीं ले रहे हैं। वहीं, त्रिशंकु परिषदों में निर्दलीयों का समर्थन हासिल करने के लिए दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

Read More जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज

कुल मिलाकर आज का चुनाव केवल जिला प्रमुख चुनने की कवायद नहीं, बल्कि पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक ताकत का एक और बड़ा परीक्षण होगा। देखना यह है कि कांग्रेस अपने बहुमत को जिला प्रमुख की कुर्सियों में कितनी मजबूती से तब्दील कर पाती है और भाजपा कितनी परिषदों में समीकरण बदलने में कामयाब होती है।

Read More एसएमएस अस्पताल का होगा काया पलट, जर्जर हो चुकी है वर्तमान की 90 साल पुरानी बिल्डिंग 

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर असर खबर का : स्टेट हाईवे-70 से हटाया मिट्टी का ढेर
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन।
कल 37 जिला परिषदों को मिलेंगे नए प्रमुख, 23 में कांग्रेस का दबदबा; भाजपा पांच में सिमटी
जापान में बुलेट ट्रेन से सफर के दौरान कर्नाटक के सीएम शिवकुमार ने कन्नड़ प्रवासियों से की मुलाकात
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव में निर्वाचन आयोग ने बदली मतदान प्रक्रिया, अब सदस्य और मतपत्र का नहीं जुड़ सकेगा कोई रिश्ता
"जेवर एयरपोर्ट" का नाम पीएम के नाम: कांग्रेस के निशाने पर केंद्र सरकार, नेहरू की विरासत को लेकर बोले जयराम
हनुमान बेनीवाल का आरोप : राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण रखरखाव में 762 करोड़ का कथित फर्जीवाड़ा
कोटा में सरकारी स्कूल की छत गिरने पर जूली का हमला, भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप