ग्राहक बनकर आया, फिर दिखाया चाकू... ले उड़ा 59 लाख के गहने

चाकू दिखाकर गार्ड और महिला कर्मचारी को बनाया बंधक

ग्राहक बनकर आया, फिर दिखाया चाकू... ले उड़ा 59 लाख के गहने
वैशाली नगर में मंगलवार सुबह ग्राहक बनकर आए बदमाश ने सीरियस ज्वैलर्स में चाकू की नोक पर 59 लाख रुपए के गहने लूट लिए। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड और महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर सात डायमंड हार और 31 अंगूठियां बैग में भरवाईं। बिना नंबर की स्कूटी से आए लुटेरे की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस तलाश में जुटी है।

 जयपुर। वैशाली नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक बदमाश ने ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 59 लाख रुपए के गहने लूट लिए। ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए आरोपी ने चाकू के दम पर सिक्योरिटी गार्ड और महिला कर्मचारी को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी से गहने निकलवाए और उन्हें अपने बैग में भरकर मौके से फरार हो गया। लूट की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार, वारदात मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वैशाली मार्ग स्थित सीरियस ज्वैलर्स में हुई। आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम पहुंचा था। अंदर आने के बाद उसने चाकू निकालकर सिक्योरिटी गार्ड महावीर गुप्ता और वहां काम करने वाली अंजली को अपने कब्जे में ले लिया। हथियार के डर से दोनों विरोध नहीं कर सके। इसके बाद बदमाश ने महिला कर्मचारी को धमकाकर कीमती आभूषण बैग में भरवा लिए।

डायमंड के हार और अंगूठियां ले गया आरोपी

शोरूम मालिक सार्थक शर्मा के मुताबिक, लुटेरा सात डायमंड नेकलेस और 31 डायमंड रिंग लेकर गया है। एक डायमंड हार की कीमत लगभग चार लाख रुपए, जबकि प्रत्येक अंगूठी की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। इस तरह लूटे गए आभूषणों का कुल मूल्य लगभग 59 लाख रुपए आंका गया है।

बिना नंबर की स्कूटी से पहुंचा था बदमाश

Read More Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 

अतिरिक्त डीसीपी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से शोरूम पहुंचा था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लुटेरे को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। दिनदहाड़े पॉश इलाके में हुई इस बड़ी वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Read More देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया