झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार

खाली कारतूस का खोल और मोटरसाइकिल बरामद 

झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
खोराबीसल थाना पुलिस ने युवक पर देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध कट्टा, खाली कारतूस का खोल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

जयपुर। खोराबीसल थाना पुलिस ने आपसी झगड़े के दौरान एक युवक पर देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध देशी कट्टा, फायर किया हुआ खाली कारतूस का खोल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को परिवादी गणेश शर्मा ने खोराबीसल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शाम करीब 7 बजे वह लालचन्दपुरा स्थित विधायक कैफे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विष्णु धोबी और यश बाइक से उसके सामने आए। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी से मारपीट की और देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। परिवादी ने बचकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और निवारू रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को निवारू पुलिया के पास से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार (19) निवासी भरतपुर, हाल निवासी श्याम वाटिका, लालचन्दपुरा और अभिषेक जाजोरिया उर्फ यश (20) निवासी लालचन्दपुरा, जयपुर के रूप में हुई है।

Read More वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध देशी कट्टा, फायर किया हुआ खाली कारतूस का खोल और मोटरसाइकिल  बरामद की है। पूछताछ में आरोपी विष्णु कुमार ने देशी कट्टा और कारतूस मेवात से खरीदना बताया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल बाइक अभिषेक जाजोरिया की बताई गई है।फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे अन्य वारदातों और संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Read More पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे

Post Comment

Comment List

Latest News

झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
खोराबीसल थाना पुलिस ने युवक पर देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़
आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!
Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा