घर के पास पैदल जा रहे युवक को थार से कुचल कर मार डाला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया

घर के पास पैदल जा रहे युवक को थार से कुचल कर मार डाला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे युवक की जान ले ली। चालक ने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर गाड़ी को रिवर्स लेकर दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दिया। घटना में स्वामी बस्ती निवासी गणेश स्वामी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे युवक की जान ले ली। चालक ने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर गाड़ी को रिवर्स लेकर दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दिया। घटना में स्वामी बस्ती निवासी गणेश स्वामी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गणेश की मौत की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ  कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर थार की पहचान की। आरोपी बंधा बस्ती निवासी चालक अरशद (22) को पकड़ लिया और गाड़ी जब्त कर ली।

जयपुर में थार का आतंक: तीन महीने में 6 हादसे, 3 लोगों की मौत और कई घायल

    22 अगस्त: मालवीय नगर सरस पुलिया के पास थार ने स्कूटी सवार छाजू सिंह को टक्कर मार दी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
    31 अगस्त: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे थार ने एक एसयूवी और ई-रिक्शा को टक्कर मारी। तीन लोग घायल हो गए।
    19 सितंबर: सांगानेर में बिना नंबर की काली थार ने स्कूटी सवार नवल शर्मा को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
    22 सितंबर: जवाहर नगर राजापार्क इलाके में थार ने एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
    9 नवंबर: जवाहर नगर सफेद थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।
    12 नवंबर: नाहरी का नाका स्वामी बस्ती में थार ने पैदल जा रहे 40 वर्षीय गणेश को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।

Read More जनजातीय नायकों की वीरगाथाएं जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे आयोजन

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर