जयपुर को फ्लेक्स मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापार महासंघ और महापौर के बीच बनी सहमति
अवैध बैनर-पोस्टर पर लगेगी रोक, बाजारों में बनेंगे नए सुलभ शौचालय
जयपुर। स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम प्रशासन मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालकोठी स्थित मीटिंग हॉल में महापौर सुनील कोठारी के साथ जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें शहर के बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सेनी ने जयपुर को फ्लेक्स एवं पोस्टर मुक्त बनाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि पिंक सिटी की ऐतिहासिक पहचान और सुंदरता बनाए रखने के लिए परकोटे सहित पूरे शहर में अवैध फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। इस पर महापौर सुनील कोठारी ने आश्वस्त किया कि शहर में अनधिकृत फ्लेक्स एवं पोस्टर नहीं लगने दिए जाएंगे। बाजारों में बनेंगे सुलभ शौचालय बाजारों में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था को लेकर महापौर ने बताया कि पुराने शौचालयों का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत करवाई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी।

Comment List