मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में अव्वल, 25.09 किमी प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड

जोधपुर मंडल दूसरे और अजमेर मंडल तीसरे स्थान पर

मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में अव्वल, 25.09 किमी प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड
मालगाड़ियों की औसत रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे में पहला स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की औसत गति 25.09 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की।

जयपुर। मालगाड़ियों की औसत रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे में पहला स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ियों की औसत गति 25.09 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की। बेहतर परिचालन प्रबंधन, प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से यह उपलब्धि हासिल हुई।मंडल स्तर पर भी उत्तर पश्चिम रेलवे के दो मंडलों ने शानदार प्रदर्शन किया। 34.40 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ जोधपुर मंडल ने मदुरै के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 33.77 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ अजमेर मंडल तीसरे स्थान पर रहा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह उपलब्धि सुनियोजित परिचालन, बेहतर कार्य प्रबंधन और अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मालगाड़ियों के संचालन में समय की बचत और उपलब्ध रेल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिचालन गतिविधियों की नियमित निगरानी के साथ ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही और विभागों के बीच तालमेल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ने से वस्तुओं को गंतव्य तक पहुंचाने में लगने वाला समय कम होगा। साथ ही रेल नेटवर्क की क्षमता का बेहतर उपयोग और माल ढुलाई व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे भविष्य में भी इस गति को बनाए रखने के प्रयास जारी रखेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
केन्या के नैरोबी काउंटी स्थित स्योकिमाऊ एसजीआर एक्सेस रोड के पास एक निर्माणाधीन इमारत की नौवीं मंजिल पर कंक्रीट डालने...
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की
जयपुर को फ्लेक्स मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापार महासंघ और महापौर के बीच बनी सहमति 
मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में अव्वल, 25.09 किमी प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण में सजेगी सितारों की महफिल, सिमी गरेवाल और विशाल भारद्वाज समेत जुटेंगे दिग्गज
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर, 12 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने जताया दुख