इजरायल की संसद में किसे मिलेगी कौन-सी कुर्सी? संसद के प्रमुख पदों पर बनी सहमति

विपक्षी नेताओं ने कर लिया फैसला

इजरायल की संसद में किसे मिलेगी कौन-सी कुर्सी? संसद के प्रमुख पदों पर बनी सहमति
इजरायल में 26वीं नेसेट (संसद) के प्रमुख पदों को लेकर विपक्षी नेताओं में सहमति बन गई है। गाडी आइजेनकॉट ने नफ्ताली बेनेट, यार गोलान, एविग्डोर लिबरमैन और यार लापिद के साथ अहम पदों के लिए नाम तय किए। मतन कहाना नेसेट अध्यक्ष और रॉय फोल्कमान हाउस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। अन्य समितियों के प्रमुखों पर भी सहमति बनी है।

यरूशलम। इजरायल के राजनीतिक घटनाक्रम में, प्रमुख नेता गाडी आइजेनकॉट ने बदलाव और सुधार दलों के प्रमुख नेताओं नफ्ताली बेनेट, यार गोलान, एविग्डोर लिबरमैन और यार लापिद के साथ 26वीं नेसेट (संसद) में सरकार गठन के दौरान महत्वपूर्ण पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर एक समझौता कर लिया है। आइजेनकॉट ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत नेसेट के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री और नवनिर्वाचित  मतन कहाना को चुना गया है, जबकि हाउस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित  रॉय फोल्कमान को सौंपी गई है।

इसके अलावा, विदेश मामलों और रक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व रक्षा मंत्री और  एविग्डोर लिबरमैन और वित्त समिति की अध्यक्षता के लिए नवनिर्वाचित  लिरान अवीसर बेन-होरिन के नामों पर सहमति बनी है। समितियों की संरचना पर इस सप्ताह हाउस कमेटी की बैठकों में विचार-विमर्श कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे अगले बुधवार को नेसेट में अनुमोदन के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा, विशेष समितियों के गठन पर भी सहमति बन गई है, जिसका ब्यौरा बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया