फोटोशूट के बीच गुब्बारों के साथ उड़ने लगी दुल्हन तो, बचाने के लिए फोटोग्राफर ने किया कुछ ऐसा की...,जानें आगे क्या हुआ?
पत्थर की दीवार की ओर फिसले दुल्हन के कदम
इस्तांबुल। शादी के फोटोशूट को यादगार बनाने की कोशिश उस समय दुल्हन के लिए मुसीबत बन गई, जब तेज हवा का एक झोंका उसे गुब्बारों के साथ खींचने लगा। तुर्किये के इस्तांबुल में प्रसिद्ध बोस्फोरस स्ट्रेट के किनारे हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन अपने फोटोशूट के लिए हीलियम गुब्बारों का बड़ा गुच्छा पकड़े खड़ी थी। इन गुब्बारों के जरिए तस्वीरों में खूबसूरत और हवा में तैरने जैसा प्रभाव दिखाने की तैयारी थी। इसी दौरान अचानक हवा की रफ्तार बढ़ गई और गुब्बारे तेजी से ऊपर की ओर खिंचने लगे।
गुब्बारों के दबाव से दुल्हन का संतुलन बिगड़ गया और उसके पैर जमीन पर फिसलने लगे। वह खुद को संभालने की कोशिश करती रही, लेकिन हवा का जोर उसे पास की पत्थर की दीवार की ओर खींचने लगा। तभी फोटोग्राफर ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए कैमरा छोड़कर दौड़ लगाई और समय रहते दुल्हन को पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि दुल्हन को कोई चोट नहीं आई और कुछ देर बाद उसने अपना फोटोशूट भी पूरा किया।

Comment List