जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे

मोर पंखों की 'पिच्छी' को बताया जीव दया की उदात्त दृष्टि

जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को जयपुर जिले की चाकसू तहसील स्थित ग्राम निमोडिया में जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास एवं पिच्छी परिवर्तन महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने जैन धर्म को संस्कृति बताते हुए अहिंसा, सहिष्णुता व अपरिग्रह के संदेशों को आत्मसात करने और युवाओं को धर्म से जोड़ने का आह्वान किया।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जैन धर्म को धर्म ही नहीं बल्कि संस्कृति बताते हुए इसके अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को सभी को आत्मसात करने का आह्वान किया है। बागडे ने रविवार को जयपुर जिले में चाकसू तहसील के ग्राम निमोडिया में जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास समारोह में भाग लिया और यह आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पिच्छी परिवर्तन महोत्सव में भी भाग लिया और कहा कि युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का यह अपूर्व अवसर है।

इस दौरान बागडे श्रद्धालुओं को आचार्य, मुनिराज और आर्यिका माताजी को नई पिच्छी भेंट करने और उनकी पुरानी पिच्छी को प्रसाद स्वरूप प्राप्त करने की घटना के भी साक्षी बने। उन्होंने जैन साधु-साध्वियां द्वारा अपने साथ मोर के पंखों से बनी 'पिच्छी' के जरिए सूक्ष्म जीव को भी कष्ट न पहुंचने की सोच को धर्म की उदात्त दृष्टि बताते हुए आचार्य प्रज्ञासागर और अन्य साधु साध्वियां से आशीर्वाद लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट