झारखंड सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक

घायल हुए व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

झारखंड सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में एनएच-33 रांची-पटना मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के एनएच-33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 42 सदस्यीय कमेटी में कई दिग्गज शामिल यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 42 सदस्यीय कमेटी में कई दिग्गज शामिल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 42 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स...
उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 11 घायल
RPSC ने 3 दिन में 9 विषयों के परिणाम किए जारी, कई विषयों में पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थी सफल
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल को धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
गंगासागर तक पहुंचेगी रेल: 34 किमी लंबी नई लाइन को मंजूरी, हुगली नदी पर बनेगा 4.5 किमी लंबा रेलवे पुल
संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर मंथन, एससी-एसटी अधिनियम की दी गई जानकारी
रामबाग पैलेस में हुआ समारोह, बच्चों को स्कूल से संगीत सिखाने पर जोर, अतिथियों ने स्व.केसी मालू को किया याद