कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल को धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के औद्योगिक इलाके मे शनिवार देर शाम एक छात्रा कोचिंग से पढ़ाई कर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह उल्टा धमकी देने लगा। इसी बीच लोग घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था में जुट गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
पूरी घटना 28 नवंबर की देर शाम करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बजहा, यादव नगर, मासिका की रहने वाली मुस्कान यादव कोचिंग से पढ़ाई कर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपने घर की ओर पहुंची। तभी उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता के मुताबिक बाइक का नंबर यूपी-70
एमएच-4393 है। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार ने रुककर घायल छात्रा की मदद करने के बजाय भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने जब उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, तो वह धमकी देने लगा। वहीं लोग घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है की गाडी का नंबर मिल गया है तालश जारी है जल्द ही बाइक सवार को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comment List