पुष्कर मेले में दिखेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, विदेशी पर्यटक खेलेंगे देसी खेल 17 से 24 नवंबर तक सजेगा आठ दिवसीय मेला

ऊंट दौड़, साफा बांधने और मूंछ प्रतियोगिता की रहेगी धूम

पुष्कर मेले में दिखेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, विदेशी पर्यटक खेलेंगे देसी खेल 17 से 24 नवंबर तक सजेगा आठ दिवसीय मेला
धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का संगम अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला-2026 आगामी 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार विदेशी पर्यटक भी लगड़ी टांग, सतोलिया, गिल्ली-डंडा, रस्साकशी और फुटबॉल जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेलों में स्थानीय प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेंगे। शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल तथा सरोवर घाटों पर महाआरती व दीपदान मुख्य आकर्षण होंगे।

जयपुर। धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम पुष्कर मेला-2026 आगामी 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार मेले में विदेशी पर्यटक भी राजस्थान के पारंपरिक ग्रामीण खेलों में स्थानीय प्रतिभागियों के साथ अपना दमखम दिखाएंगे। लगड़ी टांग, सतोलिया, गिल्ली-डंडा और फुटबॉल मुकाबले खास आकर्षण होंगे। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अजय शर्मा के अनुसार, मेले में ऊंट दौड़, ऊंट एवं घोड़ा नृत्य, रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल, साफा बांधने और मूंछ प्रतियोगिता सहित कई आयोजन होंगे। महिलाओं की मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर भी उत्सवी माहौल में रंग भरेंगे।

शिल्पग्राम में सजेगा स्वाद और शिल्प का मेला 20 नवंबर को शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा। 21 से 23 नवंबर तक यहां राजस्थानी व्यंजनों और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिलेगी। पुष्कर सरोवर के घाटों पर महाआरती, दीपदान और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 24 नवंबर को मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित होगा। पर्यटकों की बढ़ती पसंद: वर्ष 2025 में 1.32 करोड़ से अधिक घरेलू और 68,327 विदेशी पर्यटकों ने पुष्कर का भ्रमण किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट