ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन

24 नवंबर को सुबह 10 बजे गणपति न्योता कार्यक्रम से होगा

ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
चांदपोल स्थित ऐतिहासिक ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीराम-जानकी विवाह मंगल महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव में गणपति न्योता, पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, तिलक और विवाह उत्सव होंगे। 28 नवंबर को भगवान श्रीराम की बारात निकलेगी।

जयपुर। चांदपोल स्थित ऐतिहासिक ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक सात दिवसीय श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित होगा। महोत्सव में प्रतिदिन विवाह से जुड़े पारंपरिक एवं धार्मिक उत्सव होंगे तथा शाम 6 बजे बधाई उत्सव सजेगा।

महोत्सव का शुभारंभ 24 नवंबर को सुबह 10 बजे गणपति न्योता कार्यक्रम से होगा। 25 नवंबर को पुष्प वाटिका प्रसंग, 26 नवंबर को धनुष यज्ञ तथा 27 नवंबर को सगाई एवं तिलक समारोह आयोजित होगा। 28 नवंबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री राम जानकी विवाह उत्सव होगा, जिसमें भगवान श्रीराम की बारात और वैदिक रीति-विधान से विवाह की रस्में संपन्न होंगी।

29 नवंबर को जनकपुर में नेकचार एवं विदाई उत्सव तथा अयोध्या में श्रीराम-जानकी के आगमन पर स्वागत समारोह होगा। 30 नवंबर को पारंपरिक पैसारा उत्सव के साथ महोत्सव का समापन होगा।

महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि सातों दिन संध्या समय बधाई उत्सव में मंगल गीत, भजन एवं पारंपरिक बधाइयां होंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Read More तकनीकी रूप से योग्य फर्म नहीं मिली, प्रदेश के नगर निगमों में EV चार्जिंग स्टेशन की निविदा निरस्त 

Post Comment

Comment List

Latest News

HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज  HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने...
ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 
19 साल के एमबीबीएस छात्र ने जाते-जाते बचाई चार जिंदगियां, अंगदान से कई मरीजों को मिली नई जिंदगी
दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत