चौथ पर्व पर हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आचायश्री को अर्पित किया 56 व्यंजनों का थाल

श्री अमरापुर स्थान में कार्तिक महोत्सव की धूम

चौथ पर्व पर हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आचायश्री को अर्पित किया 56 व्यंजनों का थाल
श्री अमरापुर स्थान में कार्तिक महोत्सव के तहत श्री प्रेम प्रकाश संप्रदाय के आचार्य स्वामी टेऊंराम महाराज का मासिक जन्मोत्सव चौथ पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन, प्रभात फेरी, संगीतमय ब्रह्मदर्शनी पाठ और 56 भोग अर्पण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन।

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में कार्तिक महोत्सव के तहत श्री प्रेम प्रकाश संप्रदाय के आचार्य स्वामी टेऊंराम महाराज का मासिक जन्मोत्सव चौथ पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन, प्रभात फेरी, संगीतमय ब्रह्मदर्शनी पाठ और 56 भोग अर्पण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 6 बजे शुरू हुई हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और गुरु गोविंद के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ‘जय टेऊंरामा दरस दिखाना’ और ‘हरि बोल’ जैसे भजनों से पूरा परिसर गूंज उठा। दोपहर तीन बजे पं. किशन दाधीच, पं.शावन्त दाधीच और संतों ने स्वामी टेऊंराम महाराज के रचित आध्यात्मिक वाणी ब्रह्मदर्शनी का संगीतमय सामूहिक पाठ किया। आरती और सतनाम साक्षी महामंत्र जाप के बाद आचार्य श्री के समक्ष 56 व्यंजनों का थाल अर्पित किया गया। संतों ने कार्तिक मास में दान, स्रान और नाम जप के महत्व पर प्रकाश डाला।

17 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव- कार्तिक महोत्सव के तहत 17 नवंबर को मांग्यावास स्थित सतगुरु टेऊंराम गोशाला में गोपाष्टमी का विशाल आयोजन होगा। स्वामी भगत प्रकाश महाराज के सान्निध्य में सुबह 10 बजे से सत्संग, प्रवचन, गौपूजन और सेवा कार्यक्रम होंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध