पंचायत चुनाव में 84.42 प्रतिशत मतदान, कई जगह बहिष्कार और हिंसक झड़पें

103 साल के बुजुर्ग ने भी डाला वोट 

पंचायत चुनाव में 84.42 प्रतिशत मतदान, कई जगह बहिष्कार और हिंसक झड़पें
राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को पंच सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। प्रदेश के 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,747 ग्राम पंचायतों में मतदान के साथ सरपंच और वार्ड पंच चुनने की प्रक्रिया पूरी।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को पंच सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। प्रदेश के 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,747 ग्राम पंचायतों में मतदान के साथ सरपंच और वार्ड पंच चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह नजर आया। कई मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें लगीं और महिलाओं तथा बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर मतदान किया। प्रदेश में 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई स्थानों पर चुनाव बहिष्कार, आपसी विवाद और मारपीट की घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

डीग में मारपीट और पथराव, जालोर में दो गुट भिड़े :

डीग जिले की कुम्हेर पंचायत समिति की पपरेरा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थक वोटों को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। पुलिस ने सात लोगों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। वहीं सबोरा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशियों गजेंद्र सिंह और बाबू सिंह के समर्थकों के बीच लाठी डंडों से हमला और पथराव हुआ। इसमें प्रत्याशी सहित आठ लोग घायल हो गए। उधर, जालोर की रानीवाड़ा क्षेत्र की गुंदाऊ ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग भिड़ गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया।

फर्जी मतदान के आरोपों से हंगामा :

Read More जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा: कार पर पलटा ट्रेलर, एक की मौत; 3-4 लोग घायल

जैसलमेर जिले की भणियाणा पंचायत समिति की पदरोड़ा ग्राम पंचायत में बूथ संख्या 23 पर कथित फर्जी मतदान को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने संदिग्ध मतदाताओं के खिलाफ  कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हनुमानगढ़ के ढाबां गांव में राय सिंह नाम के मतदाता को पता चला कि उनके पहुंचने से पहले ही उनके नाम का वोट डाला जा चुका है। शिकायत के बाद उन्हें टेंडर वोट की सुविधा दी गई।

Read More ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गिनाईं 3 साल की उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

103 साल के बुजुर्ग ने भी डाला वोट : बांसवाड़ा जिले की हिम्मतगढ़ ग्राम पंचायत में 103 वर्षीय वली मोहम्मद मतदान करने पहुंचे। उन्होंने पहली बार सरपंच चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चूरू के रिडखला मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान 55 वर्षीय कर्मचारी रामकुमार बेहोश हो गए। पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई।

Read More जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे

अब 20 को जिला परिषद और पंचायत समितियों के नतीजों का इंतजार : पंच और सरपंच पदों के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के बाद प्रदेश की 3,747 ग्राम पंचायतों में मतदान के साथ ही चार चरणों में 14,403 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1,30,589 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही वार्ड पंच और सरपंच पदों के मतों की गिनती की गई। पहले वार्ड पंच और उसके बाद सरपंच पद के मतों की गणना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध