शाहपुरा और आंधी में प्रधान-उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय, 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला

कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी ने ही आवेदन किया 

शाहपुरा और आंधी में प्रधान-उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय, 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला
जिले की 22 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए शनिवार को चुनाव होंगे। शाहपुरा और आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। ऐसे में यहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

जयपुर। जिले की 22 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। उप प्रधान पद के नामांकन के दौरान शाहपुरा और आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी ने ही आवेदन किया है। ऐसे में दोनों पंचायत समितियों में उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिले की शेष पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस, भाजपा और आरएलपी के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

पंचायत समिति तूंगा में भाजपा से कृष्ण कुमार शर्मा और कांग्रेस से रेनू ने नामांकन किया है। शाहपुरा में कांग्रेस के गणपत राम और आंधी में कांग्रेस के रतनलाल गुर्जर ने आवेदन किया। माधोराजपुरा में कांग्रेस के राधेश्याम और आरएलपी के बाबूलाल जाट, बस्सी में कांग्रेस के बाबूलाल शर्मा और भाजपा के फूलचंद बलाई आमने-सामने हैं।

सांभरलेक में भाजपा के लालचंद वर्मा और कांग्रेस की सोहनी देवी, सांगानेर में कांग्रेस के हंस शर्मा, भाजपा की सरिता शर्मा और आरएलपी की पूजा, दूदू में कांग्रेस की अन्नू चौहान और भाजपा के नीरज, आमेर में भाजपा की विनीता राजावत और कांग्रेस के बाबूलाल मीणा तथा मौजमाबाद में कांग्रेस के शिवजीराम जाजोरिया और आरएलपी की मनसा चौधरी ने नामांकन किया है।

झोटवाड़ा में कांग्रेस के मुकेश बालोटिया और आरएलपी के रामनिवास रोलानिया ने आवेदन किया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी रामनिवास रोलानिया का नामांकन सामने आया है। जमवारामगढ़ में कांग्रेस के ओमप्रकाश मीणा और भाजपा के ओमप्रकाश बुनकर के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार जालसू में निर्दलीय अनीता गुर्जर, कांग्रेस के कालूराम मीणा और आरएलपी के प्रत्याशी ने नामांकन किया है।

Read More बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी

चौमूं में भाजपा की माया देवी, कांग्रेस के संतोष कुमार सैनी और आरएलपी के विष्णु शर्मा ने आवेदन किया है। अमरसर में कांग्रेस की ममता देवी और भाजपा के शुभम यादव, चाकसू में कांग्रेस की सीता देवी और भाजपा की शिमला गुर्जर, फागी में कांग्रेस के कुंवरपाल और आरएलपी की धन्नी तथा जोबनेर में कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार कुमावत और भाजपा की अनीता देवी के बीच मुकाबला होगा।

Read More पांचवें और छठे वेतनमान वाले कार्मिकों-पेंशनर्स को दिवाली के बाद राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस के भरत शर्मा और आरएलपी के राजपाल सुंडा, किशनगढ़ रेनवाल में भाजपा की गीता देवी और कांग्रेस के कुलदीप सिंह यादव ने नामांकन किया है। वहीं सांभरलेक पंचायत समिति में भाजपा के लालचंद वर्मा और कांग्रेस की सोनी देवी ने उप प्रधान पद के लिए आवेदन किया है। शनिवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समितियों को नए उप प्रधान भी मिल जाएंगे।

Read More 4 दिसंबर को डीआरटी जयपुर में विशेष लोक अदालत, 4 हजार प्रकरणों के निस्तारण की तैयारी

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरक्षित मातृत्व अभियान : हाई रिस्क गर्भवतियों की सघन जांच, किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन सुरक्षित मातृत्व अभियान : हाई रिस्क गर्भवतियों की सघन जांच, किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन
अभियान के दौरान हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित गर्भवतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार एवं परामर्श दिया गया,...
शाहपुरा और आंधी में प्रधान-उप प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय, 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला
MP में अचानक ब्लैकआउट, सायरन की गूंज से हड़कंप; क्या आने वाला था बड़ा संकट?
आज शाम 57 दिन बाद हटेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
50 पंचायत समितियों में मतदान की नौबत ही नहीं आई, निर्विरोध चुने गए प्रधान