राजस्थान रोडवेज में 1150 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

परिचालक के सर्वाधिक 525 और चालक के 351 पद शामिल 

राजस्थान रोडवेज में 1150 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
राजस्थान रोडवेज में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज में विभिन्न संवर्गों के कुल 1150 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए रोडवेज प्रशासन को मंजूरी दे दी है।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज में विभिन्न संवर्गों के कुल 1150 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए रोडवेज प्रशासन को मंजूरी दे दी है। अब रोडवेज प्रशासन जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करेगा। स्वीकृत पदों में परिचालक के सर्वाधिक 525 और चालक के 351 पद शामिल हैं। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक के 120, कनिष्ठ लेखाकार के 52 और आर्टिजन ग्रेड तृतीय के 52 पदों पर भर्ती होगी।

वहीं, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 20, कनिष्ठ अभियंता (ब) के 26 तथा कनिष्ठ अभियंता (निर्माण) के 4 पद स्वीकृत किए गए हैं। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब रोडवेज प्रशासन भर्ती की अभ्यर्थना तैयार कर कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजेगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से भर्ती संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। भर्ती से रोडवेज में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने में मदद मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रोडवेज में 1150 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी राजस्थान रोडवेज में 1150 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
राजस्थान रोडवेज में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज में विभिन्न...
लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
राजस्थान पुलिस के छह अधिकारियों और जवानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क सम्मान
पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे, जनजातीय विकास अभियान में राजस्थान देशभर में अव्वल
महादेव सट्टा मामला : दिल्ली में ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
प्रधान चुनाव में पंचायत समितियों में बवाल ! कहीं पथराव तो कहीं लाठीचार्ज, भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों पर हमले; बसों और गाड़ियों के शीशे तोड़े