सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
जिला कलक्टर संदेश नायक ने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाइयां, कंबल और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निमोनिया के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

जयपुर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने सर्दी के मौसम को देखते हुए जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयां, कंबल और साफ बेडशीट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निमोनिया के मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने तथा गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही एएनसी रिपोर्ट समय पर तैयार करने और मुख्यमंत्री राजश्री योजना के स्थान पर संचालित लाडो योजना व जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के लंबित मामलों का निस्तारण करने को कहा।

कलक्टर ने आरबीएसके के तहत मोबाइल हेल्थ टीमों को स्कूलों में बच्चों को नियमित एनीमिया की गोलियां वितरित करने तथा आयुष्मान भारत योजना में ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम की व्यवस्था सुधारने, नियमित सफाई और बीसीएमओ को चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। जर्जर भवनों का उपयोग नहीं करने तथा भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान वय वंदन और वन हेल्थ कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात? गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात?
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ...
सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत लुढ़के
तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान
बूंदी और बालोतरा में 902 करोड़ से बनेंगे आधुनिक औद्योगिक पार्क, केंद्र को भेजे जाएंगे प्रस्ताव 
प्रधान चुनाव के हंगामे में विधायक अशोक चांदना सहित सात पर मुकदमा
कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी रोक, बीच में पढ़ाई छोड़ने पर लौटानी होगी शेष फीस