प्रधान चुनाव के हंगामे में विधायक अशोक चांदना सहित सात पर मुकदमा

मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी

प्रधान चुनाव के हंगामे में विधायक अशोक चांदना सहित सात पर मुकदमा
बैरिकेड्स हटाने को लेकर पुलिस और विधायक समर्थकों में विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप।

बूंदी। पंचायत समिति नैनवां में प्रधान पद के चुनाव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने हिंडोली विधायक अशोक चांदना सहित सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया  भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 189(2) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(VA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रधान पद के चुनाव के दौरान करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह पुलिस जाप्ते के साथ पंचायत समिति नैनवां के सामने चूंगी नाका की तरफ बैरिकेड्स पर ड्यूटी कर रहे थे। पंचायत समिति से देई रोड की ओर जाने वाले वाहनों को बैरिकेड्स पर रोका जा रहा था। इसी दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। बैरिकेड्स हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके साथ आए लोगों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विधायक अशोक चांदना के साथ हंसराज गुर्जर निवासी बोरदा, सहदाम हुसैन निवासी नैनवां, तुलसीराम सांगोदा निवासी देई, आसुतोष नागर निवासी नैनवां, साहिद खान निवासी नैनवां और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर निवासी नैनवां सहित अन्य पांच-छह व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों को डराया-धमकाया, अभद्रता की और धक्का-मुक्की करते हुए जबरन बैरिकेड्स ऊंचे कर वाहन पंचायत समिति परिसर में ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस जाप्ते ने उन्हें रोक दिया।

सीआईडी-सीबी करेगी मामले की जांच
 प्रकरण की जांच सीआईडी-सीबी, पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
जिला कलक्टर संदेश नायक ने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाइयां, कंबल और पर्याप्त स्वास्थ्य...
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत लुढ़के
तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान
बूंदी और बालोतरा में 902 करोड़ से बनेंगे आधुनिक औद्योगिक पार्क, केंद्र को भेजे जाएंगे प्रस्ताव 
प्रधान चुनाव के हंगामे में विधायक अशोक चांदना सहित सात पर मुकदमा
कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी रोक, बीच में पढ़ाई छोड़ने पर लौटानी होगी शेष फीस
राजस्थान के स्वास्थ्य नवाचारों की केंद्र की टीम ने की सराहना, प्रसव सखी हेल्प डेस्क और मां वाउचर योजना को सराहा