तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान

पर्ची से तय हुआ कार्यकाल, 16 मत हासिल कर बनीं प्रधान

तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान
अगले ढाई साल मेघा दाधीच को मिलेगा नेतृत्व का मौका।

बूंदी। तालेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा प्रधान निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद के चुनाव में मीनाक्षी शर्मा को कुल 25 में से 16 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस ने प्रधान पद के लिए ढाई-ढाई साल का कार्यकाल निर्धारित किया है। इसके तहत पहले ढाई साल मीनाक्षी शर्मा प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि अगले ढाई साल मेघा दाधीच को प्रधान बनने का अवसर मिलेगा।
दोनों प्रत्याशियों के सामान्य वर्ग से होने के कारण कांग्रेस ने दोनों को बराबर अवसर देने का निर्णय किया। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां तैयार की गईं। इसके बाद पर्ची निकालकर प्रधान पद के कार्यकाल का क्रम निर्धारित किया गया। पर्ची में मीनाक्षी शर्मा का नाम पहले आने पर उन्हें शुरुआती ढाई साल के कार्यकाल के लिए प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मेघा दाधीच अगले ढाई साल तक प्रधान पद संभालेंगी।

कांग्रेस के इस फैसले से तालेड़ा पंचायत समिति में दोनों महिला प्रत्याशियों को नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। पार्टी ने कार्यकाल का बंटवारा कर दोनों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया है। अब पहले कार्यकाल में मीनाक्षी शर्मा पंचायत समिति की कमान संभालते हुए विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी। इसके बाद निर्धारित समय पूरा होने पर मेघा दाधीच को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
जिला कलक्टर संदेश नायक ने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाइयां, कंबल और पर्याप्त स्वास्थ्य...
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत लुढ़के
तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान
बूंदी और बालोतरा में 902 करोड़ से बनेंगे आधुनिक औद्योगिक पार्क, केंद्र को भेजे जाएंगे प्रस्ताव 
प्रधान चुनाव के हंगामे में विधायक अशोक चांदना सहित सात पर मुकदमा
कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी रोक, बीच में पढ़ाई छोड़ने पर लौटानी होगी शेष फीस
राजस्थान के स्वास्थ्य नवाचारों की केंद्र की टीम ने की सराहना, प्रसव सखी हेल्प डेस्क और मां वाउचर योजना को सराहा