कांग्रेस का तंज, जूली बोले- इंजन बहुत, लेकिन डिब्बे ही नहीं जुड़े

शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल

कांग्रेस का तंज, जूली बोले- इंजन बहुत, लेकिन डिब्बे ही नहीं जुड़े
भंवर जितेंद्र सिंह की मेहनत, उनके जिलेभर के दौरों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भंवर साहब को धन्यवाद देने और उनका आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

अलवर। पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह के स्वागत में शनिवार को अलवर में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जूली के कार्यालय से फूल बाग पैलेस तक रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह नारेबाजी और गर्मजोशी के साथ भंवर जितेंद्र सिंह का अभिनंदन किया गया। रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह और भीड़ कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन के बाद बढ़े राजनीतिक आत्मविश्वास को दर्शा रही थी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जूली ने पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की सफलता का श्रेय भंवर जितेंद्र सिंह की मेहनत, उनके जिलेभर के दौरों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भंवर साहब को धन्यवाद देने और उनका आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।  भंवर जितेंद्र सिंह ने पूरे जिले में मेहनत की और संगठन को मजबूती देने का काम किया।

जूली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस सरकार के समय मेडिकल, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जो योजनाएं बनाई गई थीं, उन्हें मौजूदा सरकार ने बंद करने या उनका लाभ आमजन तक नहीं पहुंचने देने का काम किया। जनता परेशान और त्रस्त है। उन्होंने भाजपा के ट्रिपल इंजन और चौथे इंजन के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि इंजन-इंजन पुकारते रहे, लेकिन डिब्बे जुड़े ही नहीं तो जनता को इसका क्या फायदा मिलेगा।

जूली ने कांग्रेस की जीत के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और राज्य के नेताओं के सहयोग से पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया। बीएलए, बूथ, मंडल और कार्यकारिणियों के गठन के साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार की नाकामियों और जनविरोधी फैसलों को जनता तक पहुंचाया। जूली ने कहा कि नगर निकायों में सरकार की कार्यशैली और मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर भी जनता में नाराजगी थी।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता, पैसा और प्रशासन के दम पर सब कुछ अपने पक्ष में करने की कोशिश की लेकिन जनता ने इसका जवाब दिया है। श्री जूली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), प्रदूषण नियंत्रण, खनन और खाद्य सुरक्षा विभागों की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन विभागों के दलों के जरिए आमजन और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा में पार्षदों की नाराजगी और कांग्रेस में आने की संभावनाओं का भी दावा किया। नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारी नहीं है, बल्कि भाजपा के मुकाबले उसका अंतर बेहद कम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पिछले लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनावों की तुलना में भाजपा को कम मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस का मत बढ़ा है।

Read More राहुल गांधी पर AI वार से भड़की युवा कांग्रेस : BJP को दी खुली चेतावनी, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग

पंचायत राज चुनावों को उन्होंने कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक बढ़त बताते हुए कहा कि अभी चार परिणाम रोके गए हैं और उनके आने के बाद भाजपा और पीछे रह जाएगी। जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेस को भाजपा से आगे बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ अति उत्साही कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन वे पार्टी के साथ हैं और जीतने के बाद अपनी आस्था कांग्रेस में जता चुके हैं। उन्होंने भाजपा को मुगालते में नहीं रहने की नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है।

Read More जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी

 

Read More कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...
ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग