मणिपुर में पहले हिंसा, अब जहरीली शराब उजाड़ रही घर; राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा
यह हादसा नहीं लापरवाही
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही का नतीजा है। राहुल ने कहा कि पहले हिंसा ने घर उजाड़े, अब जहरीली शराब कहर बरपा रही है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए इसके लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ति परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की है। गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत की खबर दुखद है। अस्पताल में उपचार कर रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि राज्य की भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रही है और सरकार अब भी सो रही है। गांधी ने दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ति परिवारों को बिना देरी पूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Tags: destroying
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Nov 2026 18:03:25
जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया...

Comment List